टेक ब्रैंड शाओमी की ओर से स्मार्टफोन के अलावा कई होम अप्लांसेज भी ऑफर किए जा रहे हैं और अब कंपनी एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक केटल लेकर आई है।
शाओमी के MIJIA लाइनअप में शामिल हुआ नया प्रोडक्ट Mijia Multifunctional Smart Electric Kettle है।
इसकी कीमत 169 युआन (करीब 1,900 रुपये) रखी गई है। फिलहाल अभी इसकी क्राउडफंडिंग 139 युआन (करीब रुपये) में की जा रही है।
नए MIJIA प्रोडक्ट का मकसद ढेरों रेसिपीज बनाने का आसान और सिंपल तरीका देना है।
इसमें 10 अलग-अलग पावर अजस्टमेंट सेटिंग्स मिलती हैं और यह 100W स्लो सिमरिंग से लेकर 1000W हाई-पावर हीटिंग तक की रेंज मिलती है।
डिवाइस बिल्ट-इन प्रोग्राम्स और रेसिपीज के साथ आता है जिन्हें अलग-अलग फूड आइटम्स जैसे चाय, सूप और बाकी कस्टमर रेसिपीज के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
यानी कि इसमें ढेरों रेसिपीज आसानी से बनाई जा सकती हैं।
सिंपल ट्रांसपैरेंट डिजाइन:-
खास बात यह है कि शाओमी के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक केटल का डिजाइन काफी सिंपल है और यह ट्रांसपैरेंट बॉडी के साथ आता है।
देखने में यह किसी भी नॉर्मल इलेक्ट्रिक केटल जैसा ही लगता है लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे अडवांस्ड और स्मार्ट बना देते हैं।
शाओमी ने Multifunctional Smart Electric Kettle में एख हीट प्रिवेंशन कंट्रोल सिस्टम भी दिया है।
जिसकी मदद से यूजर्स हीट को 45 डिग्री सेल्सियस से 85 डिग्री सेल्सियस के बीच रख सकते हैं।