रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : Xiaomi भारत में फैन फेस्टिवल 2021 का आयोजन कर रहा है । जिसमें कस्टमर्स को शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं । इस सुपर सेल की शुरूआत 8 अप्रैल से हो रही है, जो 13 अप्रैल तक चलने वाली है । ऐसे में कंपनी ने 1 रुपए में फ्लैश सेल का आयोजन भी किया है । यानी अब आप एक रुपये में शानदार फोन अपने नाम कर सकते हैं ।

बता दें कि ये ऑफर आज तक के लिए सीमित है, इसलिए जल्दी करें । शाओमी के मुताबिक, आज शाम 4 बजे Redmi 9 Power के 4GB+64GB वेरिएंट को माइटी ब्लैक कलर ऑप्शन में महज 1 रुपये में उपलब्ध कराएगा । हालांकि, इस 1 रुपये की सेल में Redmi 9 Power के कितने यूनिट्स है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है । आप इस सेल के बारे में और जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहां आपको इस सेल से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी ।

वहीं, बात करें Redmi 9 Power के फीचर्स की तो इस स्मार्टफोन में आपको 48MP क्वॉड कैमरा सेटअप, 6,000mAh बैटरी, 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और स्टीरियो मिलने वाला हैं । बता दें कि Redmi 9 Power को पिछले साल दिसंबर में लांच किया गया था । जिसकी कीमत 10,499 है, शावमी की इस सुपर सेल में आप ये फोन केवल 1 रुपये में ले सकते हैं ।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सेल में Redmi 9 Power का 4GB+64GB वेरिएंट माइटी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा । बताया जा रहा है कि इससे पहले कंपनी ने कल यानी 8 अप्रैल को 1 रुपये वाली फ्लैश सेल में 108MP कैमरा वाला Mi 10i का ऑफर दिया था, जो एक झटके में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं । ऐसे में अगर आप ये फोन सिर्फ 1 रुपये में लेना चाहते हैं, तो आपको काफी तेजी करनी होगी।