रिपोर्ट : सुनील बोरा / मोहम्मद आबिद
नैनीताल : दहेज का दानव एक ऐसा राक्षस है जिसकी भेंट अब एक नवविवाहिता चढ़ गई है। बतादें की मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था जहां संदिग्ध अवस्था में महिला का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला था जिसके गले पर चोट के निशान थे और अब पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बतादें की नव विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति दीप शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नगर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है की मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात साफ हुई है और आरोपियों पर दहेज हत्या के आरोप में धारा 304 B के तहत यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है की आरोपी पति दीप शर्मा शहर के एक होटल में काम करता है और घटना के बारे में जानकारी दी की जब वो खुद और बेटी को जिला चिकित्सालय में दिखाने के बाद घर लौटी अंशु फंदे से लटकी हुई मिली। उसने अंशु को आनन-फानन में नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मृतका के भाई नीरज पलड़िया ने मामले में महिला के पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया था और मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति दीप शर्मा, सास वैष्णवी देवी, ननद मुन्नी जोशी, ननदोई कैलाश जोशी सहित उनके दो बच्चों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।वहीं अब पूरा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।