प्रदेश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि हर दिन कोरोना से मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
शुक्रवार यानी आज शाम तक अभी 37 नए मरीजों की पुष्टि हो गयी है और इन मरीजों की जोड़कर कुल पीड़ितों की संख्या 1692 हो चुकी है।
आज आये 15 देहरादून, छह हरिद्वार, सात रुद्रप्रायग, पांच ऊधमसिंहनगर, तीन चमोली और एक टिहरी गढ़वाल से शामिल है।
वर्तमान में 895 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 771 केस एक्टिव हैं। वहीं, 19 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है।
ज्ञात हो, अब तक सबसे ज्यादा 447 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं, जिसके बाद नैनीताल में 334 केस हैं।