नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टार (एनआरसी) के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असुदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा। एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने जनसभा में लोगों को संबोधित के दौरान कहा कि, वह कागज नहीं दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, वह सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली, क्योंकि दिल में भारत है।
इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि, जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द ए मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत के लिए प्यार ही प्यार है।
आपको बता दें कि, सीएए और एनआरसी को लेकर इस समय पूरे देश में बहस जारी है। पिछले साल हुए सीएए और एनआरसी के कानून लेकर हुए बवाल में काफी लोगों की जान भी चली गई है। वहीं देश में सियासी घमासान भी खूब देखने को मिला पूरा विपक्ष एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में तो बीते 15 दिसंबर से सीएए एनआरसी के विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।