12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे को ब्लॉक करेंगे- किसान
कृषि कानून को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन को और उग्र करने के संकेत दिए हैं। किसानों ने कहा है कि 12 दिसंबर को वो अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
किसानों ने 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करने की तैयारी कर ली है। देशभर से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जमा हो रहे है। किसानों ने कहा है कि वो 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे को ब्लॉक करेंगे।
वहीं किसानों ने कहा कि रेल रोकने का उनकी कोई योजना नहीं है। किसानों ने सरकार से बात ना बनने के बाद ऐलान किया है कि शनिवार को अपने प्रदर्शन को और तेज करेंगे और हाईवे को जाम करेंगे।
वहीं किसानों ने कहा कि वो दिल्ली जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे को 12 दिसंबर से बंद करने का ऐलान कर चुके है। सभी टोल प्लाजा को इस दौरान फ्री कर दिया जाएगा। किसान सरकार पर दवाब बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को वो जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के दफ्तर घेरेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक रोकने की उनकी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को बीजेपी नेताओं के घरों का घिराव करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।