1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ने लगते हैं लड़कियों के स्तन!, वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे

शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ने लगते हैं लड़कियों के स्तन!, वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ने लगते हैं लड़कियों के स्तन!, वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली : अक्सर आपने देखा होगा की महिलाएं खुद को फीट रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते है. एक्सरसाइज करती है, डाइट करती है, हरी शाक-सब्जियां खाती है, फिर भी वो अपने आपको लेकर बेहद चिंतिंत रहती है। खासकर अपने स्तनों को लेकर, क्योंकि अधिकधर महिलाओं की शिकायत होती है की उनका स्तन छोटा है, बड़ा है, सुडौल नहीं है। वहीं कईयों का मानना है कि शादी के बाद स्तनों के आकार में वृद्धि होता है। क्या यह सच है? अगर नहीं तो सच क्या है।

शादी के बाद लड़कियों के स्तन में फर्क देखने को मिलता है, लेकिन शादी होने से लड़कियों के स्तन बढ़ते हैं ऐसा कहना गलत होगा। इसकी वजह यह है कि शादी के बाद जब किसी महिला के बच्चा होने वाला होता है तो उस समय उनके स्तन का आकार बढ़ने लगता है। यानी शादी के बाद जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो उनमें हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं।

पीरियड्स के कारण

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस समय लड़कियों के अंडोत्सर्ग के बाद शरीर में प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर लगातार बढ़ता जाता है। यह एक बड़ा कारण होता है कि महिलाओं के स्तन बढ़ने लगते हैं।

वजन का बढ़ना

कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लड़कियों का वजन जैसे जैसे बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे उनके स्तन भी बढ़ने लगते हैं। जब हमारे शरीर में मोटापा बढ़ता है तो यह हमारे अन्य अंगों में भी वसा (फैट) भरता है, जिसके कारण लड़कियों के स्तन भी बड़े होने लगते हैं। हालांकि, यह हर बार जरूरी नहीं होता कि जब जब मोटापा बढ़ रहा है तो तब आपके स्तन भी बढ़ेंगे। कई बार ऐसा देखा गया है कि मोटापा तो बढ़ जाता है लेकिन स्तन उतने बड़े नहीं होते।

गर्भावस्था एक बड़ा कारण

जब लड़कियां पूरी तरह विकसित हो जाती हैं तो उनके स्तन का आकार ज्यादातर तभी बढ़ता है जब वह गर्भावस्था में होती हैं। यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाओं के स्तन सबसे ज्यादा बढ़ते हैं। इसका कारण यह है कि इस समय महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए तैयार हो रही होती हैं। इस समय लड़कियों में सबसे ज्यादा हार्मोनल बदलाव आते हैं। गर्भावस्था के दौरान लड़कियों के स्तन कोमल हो जाते हैं और साथ ही इस दौरान उनके स्तनों में वृद्धि जरूर होती है। साथ ही इस दौरान निपल्स के आसपास के क्षेत्र का रंग डार्क यानी गहरा होने लगता है।

महिलाओं के स्तनों में तब भी वृद्धि होती है जब वह स्तनपान कराती हैं। हालांकि, इस दौरान स्तन का आकर बदलता है क्योंकि पहले वह दूध से भरे होते हैं और बाद में वह जब खाली हो जाते हैं तो उसके थोड़ा बहुत फर्क देखने को जरूर मिलता है।

यह सत्य नहीं है

यह कुछ कारण हैं जब महिलाओं के स्तन में वृद्धि होने लगती है। लेकिन अगर कोई स्तन के बढ़ने को शादी से जोड़ता है तो वह गलत है, क्योंकि यह सत्य नहीं है। लेकिन हां, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्तन में वृद्धि जरूर होती है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...