मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीआरपी रैकेट में तीन चैनलों पर शामिल होने के आरोप लगाये थे जिसमें सबसे बड़ा नाम रिपब्लिक टीवी का था।
मुंबई पुलिस आयुक्त ने दावा किया था कि दो छोटे चैनलों फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिपब्लिक टीवी की जांच चल रही है।
ऐसे में अब जब रिपब्लिक टीवी के CFO शिव सुब्रमण्यम सुंदरम को आज पुछ्ताछ के लिए बुलाया गया था।
हालांकि, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीएफओ ने आने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा 16 अक्टूबर तक उनके अपॉइंटमेंट पहले से निर्धारित हैं इसलिए कोई और तारीख दी जाए।
आज ही रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीएफओ शिव सुब्रमण्यम सुंदरम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटया है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जल्द से जल्द मामले की सुनवाई की मांग की है। याचिका में उन्होंने मुंबई पुलिस के समन को भी चुनौती दी है।
गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस कर टीआरपी रैकेट की बात सामने रखी थी।
उन्होंने बताया था कि इस बात की जांच की जा रही है कि चैनल ने अपनी रेटिंग बढ़ाने के लिए दर्शकों को पैसे दिए ताकि उसे विज्ञापन से ज्यादा रेवेन्यू आ सके।