मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस उनके हर पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते है। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं, हाल ही में अक्षय अपने एक इमोशनल पोस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में आ गए हैं।
उन्होंने अजय देवगन संग दोस्ती के 30 सालों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अक्षय ने अजय के पिता को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि जब बॉलीवुड में दोनों नए थे तो किस तरह एक साथ आगे बढ़ने ती ट्रेनिंग लिया करते थे।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अजय देवगन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ‘सूर्यवंशी’ के सेट पर ली गई मालूम होती है। जिसमें ये दोनों सुपरस्टार्स पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
दोनों ही आपस में बातें करते हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस फोटोज में अजय देवगन कुछ फ्रूट्स खाते दिखाई दे रहे हैं और अक्षय उनके कान में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इन दो सुपरस्टार्स की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।