1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इश्क के मैदान में खतरनाक खिलाड़ी थे अक्षय कुमार, ऐसे दिया हिरोइनों को धोखा!

इश्क के मैदान में खतरनाक खिलाड़ी थे अक्षय कुमार, ऐसे दिया हिरोइनों को धोखा!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इश्क के मैदान में खतरनाक खिलाड़ी थे अक्षय कुमार, ऐसे दिया हिरोइनों को धोखा!

रिपोर्ट: गीताजंली लोहनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी भैया अक्षय कुमार की लवर बॉय इमेज रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी ज्यादा देखने को मिली है। क्या आप जानते है कि अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी के लिए रविना टंडन को प्यार में धोखा दिया था। रविना का प्यार अक्षय के लिए शादी तक पहुंच गया था, लेकिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एंट्री ने रविना के सपनों के पंख काट दिये।

शिल्पा शेट्टी से अक्षय कुमार की नजदिकियां धीर-धीरे बढ़ रही थी और इस तरह अपने ठुमके से यूपी-बिहार लूटने वाली शिल्पा की एंट्री अक्षय कुमार की लाइफ में हो गयी और रवीना अक्षय की लाइफ से आउट हो गयी। साल 1993 में शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ से की थी। और जब शिल्पा की खिलाड़ी भैया की लाइफ में एंट्री हुई तब शिल्पा बॉलीवुड का बड़ा नाम नहीं थी।

बता दें कि शिल्पा अक्षय कुमार की लाइफ में 1994 में आयी थी जब फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में दोनों ने साथ काम किया था। और बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं रवीना टंडन और अक्षय की फिल्म ‘मोहरा’ भी इसी साल रिलीज हुयी थी। तो अक्षय की जिंदगी में रविना और शिल्पा की एंट्री तकरीबन साथ ही हुई थी। पर शिल्पा से अक्षय के अफेयर की खबर रवीना से ब्रेकअप होने के बाद आयी।

मीडिया में कई जगह ये खबरें छपी कि शिल्पा की वजह से रवीना का अक्षय से ब्रेकअप हुआ पर एक इंटरव्यू में रवीना ने इस अफवाह से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद साल 1997 में फिल्म ‘इंसाफ’ में अक्षय और शिल्पा ने साथ काम किया लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। असल जिंदगी में ये जोड़ी एक फिर ये जोड़ी 1999 में फिल्मी पर्दे पर नजर आयी। वो फिल्म थी ‘जानवर’।

अक्षय की जिंदगी की पुरानी कहानी एक बार फिर दोहरायी जा रही थी। जिस तरह से अक्षय के साथ रवीना की सगाई की खबर आयी थी ठीक उसी तरह उनकी शिल्पा के साथ भी सगाई की खबरें सुर्खियों में थी। साथ ही साथ कुछ समय बाद ये खबर भी आयी कि जल्द ही शिल्पा और अक्षय शादी के बंधन में बंध जाएंगें।

एक बार फिर ये दोनों जोड़ी ‘धड़कन’ फिल्म में नजर आयी। फिल्म धड़कन में भले ही अक्षय का दिल शिल्पा के लिए धड़का पर सच तो ये है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार का दिल एक और हसीना के लिए धड़कने लगा था। और वो थी शिल्पा की दोस्त ट्वींकल खन्ना। अब खिलाड़ी भैया ने ट्वींकल खन्ना को डेट करना शुरु कर दिया था। इन दोनों के अफेयर की खबर शिल्पा के कानों तक भी पहुंची, बस फिर क्या था हंगामा शुरु हो गया। अक्षय शिल्पा के साथ शादी करना चाहते थे पर ये भी चाहते थे कि शिल्पा शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें बल्कि घर संभालें पर शिल्पा इस बात के लिए तैयार नहीं थी। बस इसीलिए फिल्म धड़कन की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इन सबके बाद भी अक्षय और शिल्पा ने फिल्म धड़कन की शूटिंग पूरी की और ये फिल्म साल 2000 में रीलिज हुई।  इसके बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार पर जमकर भड़ास निकाली । और कहा कि अक्षय ने उनको बेवकूफ वनाया और उनका यूज किया। रवीना और शिल्पा से अक्षय का ब्रेकअप हो गया था, दोनों ने ही जमकर अक्षय कुमार के बारें में खूब उल्टा सीधा बोला।लेकिन अक्षय ने कभी कुछ नहीं कहा उन्होंने ना ही रवीना और ना ही शिल्पा के बयान पर कोई सवाल पर कोई सफाई दी। तो कुछ इस तरह  रवीना टंडन के बाद शिल्पा शेट्टी का दिल तोड़ा अक्षय कुमार ने और उनकी दोस्त ट्वींकल खन्ना के साथ रिलेशन में आ गये। अब ट्वींकल उनकी वाइफ है और दोनों के 2 बच्चें है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...