फिल्म दंगल में आमिर की बेटी का किरदार निभा चुकी जायरा वसीम का विवादों से नाता लगा ही रहता है।
पिछले साल जब उन्होंने कुरान से प्रभावित होकर सिनेमा छोड़ने के निर्णय लिया था तब भी लोगों ने सवाल खड़े किये थे की नारी स्वाभिमान की बात करने वाले ज़ायरा वासिम पर चुप क्यों है ?
जब एक हिन्दू धर्म की महिला घूंघट करती है तो उसे आप रूढ़िवादी कहते है लेकिन एक मुस्लिम लड़की धर्म की वजह से सिनेमा छोड़ से उसे आप प्रोगेसिव कहते है।
इसके बाद मार्च में जब मरकज की वजह से कोरोना फैला तो बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी किया जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

उसके बाद उन्होंने ये कहकर सनसनी फैला दी थी की वो कोई जायरा नहीं है जो कटटरपंथियो के आगे झुक जायेगी और चुप हो जायेगी ,अब जायरा फिर विवादों में है और कारण है देश में टिड्डियों का आतंक।
जायरा ने अपने अकाउंट से एक ट्वीट किया और उसमें उन्होंने लिखा कि देश में ये जो आपदाएं और टिड्डियों का हमला हो रहा है वो सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है । ये अल्लाह का कहर है जिसे अब हमें सहना पड़ेगा।
इस ट्वीट के बाद वो जमकर ट्रोल हुई। लोगों ने कहा कि इस्लाम में तो ट्वीट करना भी हराम है ! क्या इससे अल्लाह नाराज नहीं होगा ? इसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया।