रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : जाने-माने रैपर हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें Yo-Yo की बाहों में एक लड़की नज़र आ रही है । दोनों का काफी रोमैंटिक अंदाज देखने को मिल रहा हैं ।

दरअसल, हाल ही में मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का गाना ‘शोर मचेगा’ रिलीज हुआ है । गानो को फैंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है । फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं । गाने के रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही करीब 32 मीलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इसी बीच हनी सिंह के साथ रोमैंस कर रही श्रुति सिन्हा ने सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । जिसके बाद फैंस हनी के साथ बोल्ड अंदाज में पोज देने वाली लड़की के बारे में जानना चाह रहे हैं । शोर मचेगा की एक्ट्रेस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर शोर मचा दिया है ।

बता दें कि श्रुति सिन्हा एक डांसर, कोरियाग्राफर, और मॉडल है । श्रुति सिन्हा ‘स्प्लिट्सविला 11’ की विनर भी रह चुकी हैं । इससे पहले एक्ट्रेस डांस इंडिया डांस शो में भी नज़र आ चुकी हैं । श्रुति सिन्हा का पहला गाना है, जिसके चलते श्रुति ने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है । गाने में श्रुति का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है ।

सेट की फोटो वायरल होने के बाद हनी सिंह से ज्यादा लोग श्रुति की चर्चा कर रहे हैं । उनका कातिलाना अंदाज दर्शकों को घायल कर रहा है । आपको बताते चलें कि ये गाना जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म मुंबई सागा का पहला गाना है ।