1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लॉकडाउन के बाद यात्रा कर सकते हैं या नहीं, देखिए रेलवे ने क्या कहा ?

लॉकडाउन के बाद यात्रा कर सकते हैं या नहीं, देखिए रेलवे ने क्या कहा ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन के बाद यात्रा कर सकते हैं या नहीं, देखिए रेलवे ने क्या कहा ?

भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इसके बाद लोगों की उम्मीदें हैं कि वो घरों से बाहर निकलेंगे, इस वक्त रेल यात्रा से लेकर हवाई यात्राएं तक पूरी तरह बंद है। सोशल मीडिया पर भी 14 अप्रैल के बाद टिकट बुकिंग को लेकर काफी चर्चाए हो रही है। इस बीच लोगों का कहना है कि जब ट्रेन के कोच को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है तो 15 अप्रैल के बाद भी आगे ट्रेन सेवाएं बंद रह सकती हैं। इसपर भारतीय रेलवे की ओर से सफाई दी गई है।

इंडियन रेलवे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मीडिया का एक सेक्शन यह कह रहा है कि रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग शुरु कर दी है, जो सही नहीं है। यह साफ किया जाता है कि रिजर्व ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग 24 मार्च से 14 अप्रैल के अलावा नहीं रोकी गई है। क्योंकि आप रिजर्व टिकट के लिए 120 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में 15 अप्रैल और उसके बाद के लिए टिकट बुकिंग लॉकडाउन से बहुत पहले की खोल दिया गया है।

बताते चलें कि, इसी तरह से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल हवाई यात्राएं भी 14 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह से बंद हैं, उसके बाद की तारीख के लिए आप अभ भी टिकट बुक कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...