1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब इस एक्टर के चार्म के आगे माधुरी दीक्षित बहक गयी और हो गयी इंटीमेट, बाद में कहा- मुझे पछतावा हो रहा है..

जब इस एक्टर के चार्म के आगे माधुरी दीक्षित बहक गयी और हो गयी इंटीमेट, बाद में कहा- मुझे पछतावा हो रहा है..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब इस एक्टर के चार्म के आगे माधुरी दीक्षित बहक गयी और हो गयी इंटीमेट, बाद में कहा- मुझे पछतावा हो रहा है..

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  अपने दौर के सबसे हैंडसम कलाकार अभिनेता विनोद खन्ना वो एक्टर थे जिनके साथ फिल्में करने के लिए हिरोइनों बिना स्टोरी पढ़ें ही हां कर देती थी। विनोद खन्ना के चार्म औऱ उनके स्टारडम का एक अलग ही रुतबा था। अपने करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने जब ओशो के लिए सिनेमा से संन्यास ले लिया था तब किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि वो सिनेमा में फिरसे वापसी करेंगे। लेकिन कुछ सालों बाद विनोद खन्ना का मन बदल गया था और उन्होंने इंडस्ट्री में फिरसे वापसी करली थी। ऐसे समय में विनोद खन्ना के सबसे अच्छे दोस्त फिरोज खान ने फिल्म दयावान का ऑफर दिया। विनोद इस फिल्म को करने के लिए खुशी-खुशी तैयार हो गये थे। पर दयावान ने विनोद खन्ना के अपोजिट धर-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को कास्ट किया था। जो उनसे उम्र में करीब-करीब आधी थी। पर विनोद खन्ना के चार्म के आगे माधुरी दीक्षित उस रोल का ऑफर ठुकरा नहीं पायी थी। माधुरी को ये बहुत अच्छे से पता था कि उनका इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ इंटीमेट सीन भी है। पर ये सब जानते हुए भी मानो माधुरी विनोद खन्ना के स्टारडम के आगे बहक सी गयी थी।

माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ बड़ी ही सहजता से सारे इंटीमेट सीन दिये थे। जिसे देख के उस वक्त सब हैरान थे। जबकि इससे इतर विनोद खन्ना तो इस तरह के सीन में माहिर ही थे। खैर फिल्म रिलीज हुई और माधुरी दीक्षित के इंटीमेट सीन को लेकर तरह तरह की खबरे मीडिया में आने लगी। उसके बाद माधुरी को खुद उन सीन्स को देख कर असहजता फील होने लगी। ऐसे में 3-4 सालों बाद माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू में कह भी दिया था कि फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ किये इंटीमेट सीन को लेकर उन्हें पछतावा हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...