1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अमिताभ बच्चन की बेइज्जती सुन गर्लफ्रेंड जया ने एक्टर राजेश खन्ना को दिया था श्राप, डूब गया था करियर…

अमिताभ बच्चन की बेइज्जती सुन गर्लफ्रेंड जया ने एक्टर राजेश खन्ना को दिया था श्राप, डूब गया था करियर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमिताभ बच्चन की बेइज्जती सुन गर्लफ्रेंड जया ने एक्टर राजेश खन्ना को दिया था श्राप, डूब गया था करियर…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  इसमें कोई शक नहीं हैं कि राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। उनकी जैसी लोकप्रियता किसी सितारें को नसीब नहीं होती । जी हां राजेश खन्ना की लोकप्रियता का आलम ये था कि उनकी फैंस लिस्ट में इतनी लड़कियां थी कि उन फैंस की KISS से राजेश खन्ना की कार तक लाल हो जाया करती थी। राजेश खन्ना की फोटो से कई लड़कियों के शादी करने की खबरें तक सुनने को मिलती थी। तो वहीं कई लड़कियां तो राजेश खन्ना की फोटो को अने तकियें के नीचे रखकर सोया भी करती थी।

ऐसा था राजेश खन्ना की दिवानगी का आलम। और इसी दिवानगी ने बना दिया था राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार। एक दौर था जब राजेश खन्ना की एक साथ 13 फिल्में सिल्वर जुबली हुई थी। पर एक मुकाम तक आते-आते राजेश खन्ना बेपरवाह से हो गये थे।

कहते है कि स्टारडम का नशा उनपर चढ़ गया और ये नशा ऐसा छाया कि वो अक्सर सेट पर लेट आते और रात-भर पार्टियां करते साथ ही अपने से जूनियर कलाकारों की बेइज्जी करने लगे थे।एक बार का किस्सा है जब राजेश खन्ना अभिनेत्री जया बच्चन के साथ फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर रहे थे, तो उस वक्त अमिताभ बच्चन अपने शुरुआती दौर में थे।

अमिताभ बच्चन अपने सेट पर अक्सर अपनी दोस्त जया बच्चन से मिलने आया करते थे। पर ये बात राजेश खन्ना को अच्छी नहीं लगती थी । हिंदी सिनेमा के मशहूर पत्रकार और राजेश खन्ना की लाइफ को काफी करीब से जानने वाले अली पिटर जॉन के अनुसार एक दिन राजेश खन्ना ने सेट पर अमिताभ बच्चन को काफी बुरा-भला कहा था।अपने दोस्त अमिताभ बच्चन की इंस्ल्ट देख जया बच्चन गुस्से से लाल हो गयी और राजेश खन्ना पर वो भड़क गयी।

गुस्से में जया बच्चन ने राजेश खन्ना से कहा कि “जिस दुबले-पतले आदमी का तुम मजाक उड़ा रहे हो देखना ये आदमी एक दिन तुमसे भी बड़ा स्टार बनेगा” । राजेश खन्ना ने उस दिन तो कुछ नहीं बोला लेकिन एक दिन ऐसा आया कि राजेश खन्ना की आदतों की वजह से फिल्ममेकर उनसे कन्नी काटने लगे। और ऐसे ही धीरे-धीरे राजेश खन्ना के स्टारडम का चार्म खत्म होने लगा।

फिर एक दिन मुंबई के एक होटल में पार्टी के दौरान अमिताभ बच्चन को उनके फैंस ने ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। पास ही खड़े राजेश खन्ना को ये देख काफी अफसोस महसूस हुआ। वो अपने घर पर आये और जया बच्चन की बातें याद कर  उस दिन काफी रोये। जया की बातें धीरे-धीरे सच साबित हो रही थी। जैसे-जैसे अमिताभ बच्चन कामयाब हो रहे थे वैसे-वैसे राजेश खन्ना पर संकट के बादल मंडरा रहे थे और उनका चार्म खत्म होता जा रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...