रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: अभिनेता राजेन्द्र कुमार काफी सख्त किस्म के इंसान थे। काम के मामले में जरा भी लापरवाही और झूठ उन्हें पसंद नहीं था। खासकर जब वो निर्माता बनें तो वो अपने कलाकारों के साथ काफी सख्ती से पेश आते थेऑ। और उनके यहीं सख्ती के कारण अभिनेत्री अनीता का मिसकैरेज होते होते रह गया।
बता दें कि ये वाक्या हैं फिल्म ‘जुर्रत’ के शूटिंग के दौरान का , इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन और प्रोड्यूसर राजेन्द्र कुमार थे। दरअसल, शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अनीता प्रेगनेंट हो गयी थी। जब तक वो शूटिंग कर सकती थी तब तक उन्होंने बिना शिकायत शूटिंग शुरु की लेकिन प्रेग्नेंसी के आठवें महीनें में उन्होंने शूटिंग करने से मना कर दिया।

लेकिन निर्माता राजेन्द्र कुमार ने अनीता को बख्सा नहीं उन्होंने जबरन एक्ट्रेस से शूटिंग करवायी। और उसी दौरान अनीता फिसल कर गिर गयी और अनीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अपने पहले बच्चें को जन्म दिया। लेकिन हद तो तब हो गयी जब राजेन्द्र कुमार ने डिलीवरी के 2 दिन बाद ही एक्ट्रेस को सेट पर आकर शूटिंग पूरी करने का अल्टीमेटम दे दिया।
और अनीता को दवाब के कारण ये पूरा करना भी पड़ा। राजेन्द्र कुमार के इस बर्ताव से अनीता को काफी बुरा लगा और वो नाराज भी हो गयी थी। वहीं बताते चलें कि साल 1989 में अनीता राज की फिल्म ‘जुर्रत’ रिलीज हुई थी जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, कुमार गौरव और अमरीश पुरी लीड रोल में थे।