1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. WhatsApp लाया नया “Read Later” फ़ीचर, बाद में चैट पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा

WhatsApp लाया नया “Read Later” फ़ीचर, बाद में चैट पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WhatsApp लाया नया “Read Later” फ़ीचर, बाद में चैट पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेंजिंग एप्प WhatsApp एक नए फ़ीचर पे काम कर रहा है जिसका नाम है Read Later। आप को बता दे कि पहले व्हाट्सएप्प में Archived चैट होता है ये उसी का जगह लेगा।

इस नये फ़ीचर की मदद से आप किसी भी चैट को बाद में पढ़ने के लिए उसे सेव करके रख सकते हैं। इस सेटिंग को इनेबल करने के बाद चैट म्यूट हो जाएंगे और उसका नोटिफिकेशन आप को दिखाई नही देगा। ये फ़ीचर उन लोगों के लिए है जिनके लिए ग्रुप का चैट ज्यादा जरूरी नही होता है।

इसकी जानकारी व्हाट्सएप्प ने अपनी वेबसाइट WABetaInfo पे इसके बारे में जानकारी दी है। इस फ़ीचर को Archived Chat की जगह पे रखा गया है।

इस फ़ीचर को सबसे पहले एंड्राइड बीटा वर्जन V2.21.2.2 में देखने को मिला था। पिछले साल ios के बीटा वर्ज़न V2.20.130.16 में देखने को मिला था लेकिन बाद में इसे सारे यूज़र के लिए पब्लिक नही किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...