1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. जानिए क्या है WhatsApp का Messenger Room लिंक, कैसे करें यूज़

जानिए क्या है WhatsApp का Messenger Room लिंक, कैसे करें यूज़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए क्या है WhatsApp का Messenger Room लिंक, कैसे करें यूज़

वॉट्सऐप इस वक्त दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स के लिए सबसे फेवरिट चैटिंग ऐप बना हुआ है। वॉट्सऐप की खासियत है कि इसमें यूजर दुनिया के किसी कोने में बैठे अपने फ्रेंड या फैमिली मेंबर को वॉइस और विडियो कॉल कर सकते हैं।

वॉइस और विडियो कॉलिंग की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने यूजर्स के लिए खास मेसेंजर रूम्स सर्विस की भी शुरुआत की है। इसके जरिए आप कॉन्टैक्ट के साथ लिंक शेयर करके वॉइस और विडियो कॉल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या है रूम लिंक को क्रिएट और शेयर करने का तरीका।

2- इसके बाद Calls टैब में दिए गए Create a room ऑप्शन में जाएं। (आप चाहें तो इंडिविजुअल या ग्रुप चैट में जाकर Attach पर टैप करके भी रूम क्रिएट कर सकते हैं।

वहीं, ग्रुप चैट के लिए ग्रुप ओपन करके Group Call पर टैप करें और रूम क्रिएट करें। यह फीचर तब ही काम करेगा जब आपके ग्रुप में 5 से ज्यादा मेंबर होंगे।)

3- अब आपकी स्क्रीन पर Continue in Messenger का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करें।

4- टैप करने के बाद आप वॉट्सऐप से बाहर आ जाएंगे और यह आपको मेसेंजर ऐप या आपके मोबाइल ब्राउजर में मेसेंजर ऐप पर ले जाएगा।

5- रूम्स की सर्विस वॉट्सऐप ऐप के बाहर मिलती है और मेसेंजर एक अलग ऐप है। ऐसे में इस पर भी फेसबुक की शर्तें लागू होती हैं।

6- अगर आप मेसेंजर ऐप यूज करते हैं, तो आपके फोन में इसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल्ड होना चाहिए। ऐसा न होने पर आपको ऐप अपडेट करने के लिए कहा जाएगा।

8- इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको Try It का नोटिफिकेशन मिलेगा।

9- यहां आप अपने रूम ऐक्टिविटी पर टैप करके रूम के पर्पज को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

10- इसके बाद वॉट्सऐप को फिर से ओपन करने के लिए Send Link On WhatsApp पर टैप करें।

11- जिस कॉन्टैक्ट या ग्रुप के साथ आप इस लिंक को शेयर करना चाहते हैं, उसे सर्च करें और ऐरो पर टैप करें।

12- ऐसा करने के बाद लिंक एक टेक्स्ट फील्ड में दिखने लगेगा जहां आप अपने मेसेज को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
13- अब यहां दिए गए Send ऑप्शन पर टैप कर दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...