मुंबई: देश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते सोनू सूद अपने ही बेहतरीन कामों के जरिए चर्चाओं में आए थे। इसके बाद से ही लगातार उनके राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के भी लगातार कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने अनेकों प्रवासी मजदूरों को उनक्जे घर भेजा, साथ ही कई जरूरमदों को बेड और ऑक्सीजन भी मुहैया करवाए। उनके इस पुनीत कार्य की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जोरों शोरों से तारीफ हुई। वही लॉकडाउन के दौरान उनके अच्छे कामों की सराहना की थी।
किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे,
देश के खेत फिर से लहराएंगे।
धन्यवाद @narendramodi जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया।
जय जवान जय किसान। 🇮🇳— sonu sood (@SonuSood) November 19, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पिछले करीब एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी सरकार की तरफ से उठाए कदमों पर भी चर्चा की। जानिए पीएम मोदी के इस एलान के बाद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने क्या बड़ी बात कही है।
वही एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर के कहा, ”किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।
बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिसके कारण दिये के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए हैं.”
साथ ही साथ आपको बता दे की, एक्टर सोनू सूद ने गुरुवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। बादल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”सोनू सूद से उनकी पहलों के बारे में बातचीत हुई। मैं उनकी उदार भावना की सराहना करता हूं, उन्होंने हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की है।”