पीएम मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया। ये पहली बार था। ये प्रधानमंत्री के मन की बात का 61 वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में हमारी आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं और उस मौके पर हमें गगनयान मिशन के साथ एक भारतवासी को अंतरिक्ष में ले जाने के अपने संकल्प को सिद्ध करना है। इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री के लिए 4 उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। ये चारों युवा भारतीय वायुसेना के पायलट हैं।
पीएम ने कहा कि, पिछले दिनों में जब त्योहारों की धूम थी तब दिल्ली एक ऐतिहासिक समझौते का साक्षी बन रहा था। इसके साथ ही लगभग 25 वर्ष पुरानी Bru-Reang-refugee crisis एक दर्दनाक चैप्टर का अंत हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि 18 जनवरी को युवाओं ने देशभर में Cyclothon का आयोजन किया, जिसमें शामिल लाखों देशवासियों ने फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारा न्यू इंडिया पूरी तरह से फिट रहे इसके लिए हर स्तर पर जो प्रयास देखने को मिल रहे हैं, वे जोश और उत्साह से भर देने वाले हैं। करीब 34 हजार ब्रू- शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अगले 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित हो रहे हैं। इसमे भागीदारी के लिए 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं असम की सरकार और असम के लोगों को खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी के लिए बहुत बधाई देता हूं। इसके तहत 80 रिकॉर्ड टूटे, जिसमें से 56 रिकॉर्ड तोड़ने का काम हमारी बेटियों ने किया है।
स्वच्छता के बाद जन भागीदारी की भावना आज एक और क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है और वह है जन संरक्षण जल संरक्षण के लिए कई व्यापक और इन्नोवेटिव प्रयास देश के हर कोने में चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने नए साल पर मन की बात पर चार्टर बनाया है, जिसमें कई चीजों की लिस्ट बनाई गई है। इस मन की बात चार्टर को जब मैं पढ़ रहा था, तब मुझे भी आश्चर्य हुआ कि इतनी सारी बातें हैं, इतने सारे हैश-टैग्स हैं! और हम सबने मिलकर ढ़ेर सारे प्रयास भी किए हैं।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि, शेयरिंग, लर्निंग और ग्रोइंग का एक अच्छा और सहज प्लेटफॉर्म बन गया है। हर महीने में हजारों की संख्या में लोग अपने सुझाव, अपने प्रयास, अपने अनुभव शेयर करते हैं। पीएम ने कहा कि दिन बदलते हैं, हफ्ते बदलते हैं, महीने भी बदलते हैं, साल बदल जाते हैं, लेकिन भारत के लोगों का उत्साह और हम भी कुछ कम नहीं है, हम भी कुछ करके रहेंगे। कैन डू….कैन डू…का भाव, संकल्प बनता हुआ उभर रहा है।
पीएम मोदी ने युवाओं की तुलना ऊर्जा और गतिशीलता के साथ की। उन्होंने 21वीं सदी की युवा पीढ़ी का जिक्र करते हुए कहा कि, नई पीढ़ी के युवा काफी मेधावी है और इस पीढ़ी को वंशवाद और जातिवाद के विचारों से नफरत है।