मशहूर लेखक चेतन भगत ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उन्होंने लिखा है – ” मुझे सुशांत से प्यार है, मुझे बॉलीवुड से प्यार है, मुझे सुशांत की परवाह करने वाले लोग बहुत पसंद हैं।
मैं भारत से प्यार करता हूँ, मुझे महाराष्ट्र से प्यार है , मुझे बीजेपी हो या कांग्रेस अच्छी बातें करने वाले नेता पसंद हैं। मुझे चुनने के लिए मत कहिए, ना ही मुझे नफरत करना सिखाओ और हमें हमेशा याद रखना चाहिए की आखिरकार हम सब भारतीय हैं।
I love Sushant
I love Bollywood
I love people who care for SushantI love India.
I love Maharashtra.I love a well argued point of view, left or right.
I love good leaders, BJP or Congress.Don't make me choose. Don't make me hate. And remember, ultimately we are all Indian.
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) October 9, 2020
उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही उनकी नई किताब रिलीज हुई है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा वह अक्सर समसमायिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखते नजर आ जाते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ये मुद्दा काफी उठा है। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच के दौरान दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आए हैं।
चेतन भगत भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिना डरे अपनी राय जनता के सामने रख रहे हैं।