1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पश्चिम बंगाल हावड़ा स्टेशन पर लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा

पश्चिम बंगाल हावड़ा स्टेशन पर लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा

घटना के बाद रेलवे ने एक बयान में कहा कि उसे हावड़ा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि बगनान-हावड़ा लोकल ट्रेन का पांचवां डिब्बा सुबह 9:35 बजे पटरी से उतर गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे।

By: Rekha 
Updated:
पश्चिम बंगाल हावड़ा स्टेशन पर लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा

पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ

घटना के बाद रेलवे ने एक बयान में कहा कि उसे हावड़ा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि बगनान-हावड़ा लोकल ट्रेन का पांचवां डिब्बा सुबह 9:35 बजे पटरी से उतर गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे।

इस घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर आ रही थी। अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए

रेलवे अधिकारी और इंजीनियर पटरियों की मरम्मत और ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...