नई दिल्ली : डॉक्टर्स को वैसे तो ‘God Of Earth’ कहा जाता है, लेकिन कई बार इनकी गलतियां कई लोगों की जान ले लेते हैं, यहां तक की उनके घर की खुशी को भी छिन लेते है। एक ऐसा ही मामला शेयर किया है एक महिला ने। जिसने टीकटॉक पर इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किया है। इस घटना ने न केवल उनकी जिंदगी उलट-पुलट कर दी, बल्कि उनकी मां को भी हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। वहीं इस घटना के बाद महिला का बॉयफ्रेंड भी उसे छोड़कर चला गया।
20 साल से प्रैक्टीस कर रही डॉक्टर ने बताया
महिला ने वीडियो में बताया कि वह अपने सालाना चैकअप के लिए महिला डॉक्टर से मिली। 20 साल से प्रैक्टिस कर रही ऑब्सटेट्रिक्स गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर ने उसे बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) है। यह सुनकर महिला के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ। वहीं उसकी मां हिस्टीरिया की शिकार थीं। जब उन्हें अपनी बेटी के बारे में चला तो सदमे से उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं महिला की बीमारी जानकर उसका बॉयफ्रेंड भी उसे छोड़कर चला गया।
दूसरे टेस्ट में सामने आई ये हकीकत
द सन ने अपनी रिपोर्ट महिला के हवाले से आगे बताया कि, ‘डॉक्टर ने यह खबर बताते हुए मुझसे कहा कि हम कोशिश करेंगे कि आप ज्यादा से ज्यादा जिएं। मैं काफी समय तक सदमे में रही। इसके कई हफ्तों बाद में मैंने दूसरे डॉक्टर्स से कई टेस्ट कराए। उसमें पता चला कि मुझे ऐसी कोई बीमारी नहीं है। यहां तक कि उन्होंने कहा कि हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस आधार पर आपको एचआईवी पॉजिटिव कहा गया है। आपकी रिपोर्ट्स स्पष्ट तौर पर बता रही हैं कि आपको ऐसी कोई बीमारी नहीं है। इसके बाद मैं फिर से महिला डॉक्टर के पास गई। तब उसने कहा कि मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि आप एचआईवी नहीं हैं।’
महिला ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को महिला ने खुद अपने टिकटॉक अकाउंट @elzbthhope से शेयर किया है। टिकटॉक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 847k से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किये हैं। एक यूजर ने कहा कि, ‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि यह सब होने पर आपको कैसा लगा होगा?’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, ‘मैं कुछ और ऐसे लोगों को जानता हूं जिनका गलत डायग्नोसिस किया गया इसलिए एक से ज्यादा डॉक्टर्स से राय ले लेना अच्छा होता है।’