1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की बिगड़ी आर्थिक हालत, फटे कपड़े में शेयर किया…

वेब सीरीज ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की बिगड़ी आर्थिक हालत, फटे कपड़े में शेयर किया…

वेब सीरीज ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जो आप उनके उस फोटो से समझ सकते है। जिसमें वे फटे कपड़े में नजर आ रही है। और अपने इस फटेहाल जिंदगी के लिए उन्होंने मुंबई पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि गहना बिजनसमैन राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्‍म केस में आरोपी हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
वेब सीरीज ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की बिगड़ी आर्थिक हालत, फटे कपड़े में शेयर किया…

मुंबई : वेब सीरीज ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जो आप उनके उस फोटो से समझ सकते है। जिसमें वे फटे कपड़े में नजर आ रही है। और अपने इस फटेहाल जिंदगी के लिए उन्होंने मुंबई पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि गहना बिजनसमैन राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्‍म केस में आरोपी हैं।

गहना ने अपने इस कंडिशन के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में गहना फटे कपड़े में नजर आ रही है। उन्‍होंने लिखा, ‘पुलिसवालों ने यह दुर्दशा कर दी है मेरी। सारे अकाउंट फ्रीज हैं, पैसे नहीं हैं, घर जा नहीं सकती वरना पुलिस अरेस्ट कर लेगी। मोबाइल, लैपटॉप सब ले लिया, पिछली बार जमानत के लिए कार गिरवी रखवा दी थी।’

घर में अनजान लोगों का कब्‍जा

गहना ने लिखा, ‘कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं। घर में अनजान लोगों ने कब्जा कर लिया है। वकील की फीस भी किसी से उधार मांग कर दी थी। और इससे ज्‍यादा क्‍या करोगे मुंबई पुलिस, इससे ज्यादा क्या किसी का बिगाड़ोगे।’

 

झूठे केस बनाने का लगाया आरोप

ऐक्‍ट्रेस ने आगे लिखा, ‘अब भी आप लोगों की आत्मा नहीं भरी है तो बनाते रहो झूठे केस। एक दिन सब सामने आएगा। जिन लड़कियों को आप लोगों ने मेरे खिलाफ खड़ा किया है, पैसा का लालच देकर कोई ना कोई सच सामने लाएगा। मेरे मोबाइल में सबकुछ है, बस तुम लोग सीज कर लिए। कोई नहीं आज मेरा बुरा टाइम चल रहा है, तुम्‍हारा भी आएगा। कर लो जितना करना है, मैं हारूंगी नहीं।’

फरवरी में गिरफ्तार हुई थीं गहना

बता दें, फरवरी महीने में मुंबई पुलिस ने गहना को पॉर्न फिल्‍म बनाने और उन्हें ऐप्स पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चार महीने हिरासत में गुजारने के बाद वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना ने उनका समर्थन किया था और लोगों को पॉर्न और इरॉटिक वीडियो में फर्क समझाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...