1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. 23 जून को मानसून दे सकता है दस्तक, मौसम विभाग की ओर से छह जिलों में बारिश होने की संभावना

23 जून को मानसून दे सकता है दस्तक, मौसम विभाग की ओर से छह जिलों में बारिश होने की संभावना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
23 जून को मानसून दे सकता है दस्तक, मौसम विभाग की ओर से छह जिलों में बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड- मानसून 23 जून को दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से छह जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित इन जिलों में अनेक स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। 

राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। हालांकि सूर्यग्रहण के चलते काफी देर तक अंधेरा रहा। इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद तेज धूप खिली।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून के सहित नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...