1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शीतलहर के प्रकोप से अभी नहीं मिलेगी निजात: जानिये आपके राज्य का हाल

शीतलहर के प्रकोप से अभी नहीं मिलेगी निजात: जानिये आपके राज्य का हाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शीतलहर के प्रकोप से अभी नहीं मिलेगी निजात: जानिये आपके राज्य का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों को फिलहाल ठण्ड से आराम मिलने के आसार कम नज़र आ रहे है, उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का रुख लोगों को परेशानी में डाल रहा है।

एक निजी एजेंसी के अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बने हैं क्यूंकि उत्तरी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ बना है महाराष्ट्र के तटिय इलाकों में भी ऐसा ही चक्रवाती दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। इसके अलावा असम के उपर भी साइक्लोनिक प्रेशर बना हुआ है।  

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में राज्यों के अलग-अलग शहरों में बारिश के आसार हैं।

5 फरवरी को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है और इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...