मानसून सात वर्षों के बाद इस बार तय समय पर उत्तर प्रदेश में दस्तक दे रहा है। मंगलवार शाम को इसकी नार्दन लिमिट फतेहपुर और बहराइच से गुजर रही थी। उधर, बादलों की आवाजाही के बीच में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया।
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा के झोंकों ने राहत का अहसास कराया। बुधवार को कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान ने बताया कि मानसूनी करंट फिलहाल कमजोर है। हालांकि, सामान्य रफ्तार जारी रही तो 24 से 72 घंटों में यह लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों को कवर कर सकता है।