1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कायम था वाजिद खान का ज़ज़्बा : आखिरी समय में भी गा रहे थे गानें

कायम था वाजिद खान का ज़ज़्बा : आखिरी समय में भी गा रहे थे गानें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कायम था वाजिद खान का ज़ज़्बा : आखिरी समय में भी गा रहे थे गानें

इरफ़ान, ऋषि के बाद अब एक और यंग और टैलेंटेड संगीतकार और गायक वाजिद की मृत्यु हो गयी है। बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण उनकी इम्युनिटी वीक हो गयी थी क्योंकि उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी।

वाजिद अपने भाई साजिद के साथ मिलकर संगीत बनाते थे और उनकी जोड़ी बहुत प्रसिद्द थी। नदीम श्रवण और जतिन ललित के बाद इन्ही दो भाइयों की जोड़ी की मिसाल दी जाती थी।

वही उनकी मृत्यु के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में सिंगर हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं और सलमान खान का सुपरहिट सांग ” हुड हुड दबंग ” गा रहे है।

वीडियो में वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह क्लीन शेव दिख रहे है। इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि वाजिद दिक्कतों में घबराते नहीं थे।

साल 1998 में सलमान में अपनी फिल्म ” प्यार किया तो डरना क्या ” मैं इन्हे मौका दिया था और उसके बाद कभी इन दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वाजिद सलमान को अपना गॉड फादर कहते थे।

दबंग फिल्मों की सीरीज में इन्ही दो भाइयों की जोड़ी ने संगीत दिया है। मुझसे शादी करोगी, वीर और एक था टाइगर में भी सलमान ने इन्ही से संगीत तैयार करवाया था।

अगर गानों की बात करे तो माशाल्लाह, सोनी दे नखरे, मेरा ही जलवा, फेविकोल से, सुरीली अखियों वाले, हुड हुड दबंग, जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने तैयार किये थे जो आज भी लोगों की जुबां पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...