{ वृन्दावन से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }
थाना कोतवाली वृन्दावन इलाके की चौकी जैत के अंतर्गत गांव राल में बिजली के खंभे में करंट आने से गरीब किसान के दो पशुओं की मौत हो गयी।
बताया गया कि जब किसान खेत से अपने पशुओं को लेकर गांव लौट रहा था तो रास्ते में खड़े बिजली के लोहे के खंबे मैं करंट आने की वजह से किसान के दो पशुओं की मौत हो गई।

किसान ने पशुओं को बचाने की कोशिश की तो किसान भी करंट की चपेट में आ गया, इस खबर की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पढ़े गुस्साए ग्रामीणों ने मृत पशुओं को लेकर छटीकरा गोवर्धन मार्ग पर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि 2 घंटे से फोन करने पर भी कोई विद्युत विभाग का कर्मचारी यहां नहीं पहुंचा है, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गयी और मौके पर पहुँची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा कर रास्ते से हटाया साथ ही पीड़ित किसान को एक लाख का मुआवजा दिलाने का वादा किया।