1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. आज चीन में लांच होगा Vivo X60 Pro Plus, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज चीन में लांच होगा Vivo X60 Pro Plus, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज चीन में लांच होगा Vivo X60 Pro Plus, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले बीते साल Vivo X60 को चीन में लांच किया गया था। Vivo X 60 का नया अपकमिंग फ़ोन Vivo X60 Pro Plus आज चीन में लांच होने वाला है। फ़ोन के टीज़र को आप चीन की ऑफिसियल वेबसाइट पे जाकर देख सकते हैं।

इस फ़ोन की प्री बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसे आप 50 युआन देकर बुक कर सकते है। अभी कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी नही हुआ है कि ये फ़ोन कितने में लांच होगा।

एक नज़र फ़ोन की स्पेसिफिकेशन पर:-

बात करे सबसे पहले डिसप्ले की तो इसमें आप को 6.56 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 HZ है। फ़ोन का डिस्प्ले पंचहोल के साथ HDR 10+ के साथ आएगा।

फ़ोन में 5nm का Exynos 1080 को इस्तेमाल किया गया है। बात करे फ़ोन की OS की तो इसमें आप को Origin OS देखने को मिल सकता है साथ मे एंड्राइड 11 ऑन बॉक्स मिल सकता है।

फ़ोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलेगा। बात करे कलर ऑप्शन की तो इसमें आप को डार्क ब्लू और ऑरेंज ये दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

अब बात मेन चीज़ कैमरे की तो इसमें आप को क्वैड कैमरा का सेटअप मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 48 MP का जो Sony IMX 598 पे बेस्ड है।

इसके साथ 8MP टेलीफ़ोटो लेंस और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें आप को 13MP का पोट्रेट लेंस भी देखने को मिलेगा। 60X तक डिजिटल ज़ूम भी देखने को मिलेगा।

सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। 4,300 mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...