Vivo V20 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए इसकी पुष्टि की है, लेकिन फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख साझा नहीं की है।
हालांकि, एक नए लीक में दावा किया गया है कि वीवो वी20 प्रो 5जी 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। Vivo V20 Pro को सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। सीरीज़ में दो मॉडल पहले से मौजूद हैं, जिनमें Vivo V20 और Vivo V20 Pro शामिल हैं।
वीवो वी20 प्रो के भारत लॉन्च को टीज़ करने हुए कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। फोन को सटीक लॉन्च की तारीख बताए बिना ‘Coming Soon’ लिखा गया है, जिसका मतलब है कि अब इस फोन के लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है।
टीज़र पोस्टर मेंVivo V20 Pro के डिज़ाइन और इसके संभावित रंग विकल्पों को दिखाया गया है। पोस्टर के अनुसार, फोन भारत में उन्ही रंग विकल्पों में लॉन्च होगा, जो कुछ महीनों पहले थाईलैंड में लांच हुए थे, जिनमें मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी शामिल हैं।
XDA Developers के तुषार मेहता ने Vivo के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि Vivo V20 Pro के भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में Vivo द्वारा कुछ और टीज़र जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।