सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री का काला सच बाहर निकल कर आ रहा है। ये तो साफ़ हो गया है की सुशांत से बड़ी फिल्मे छीनी जा रही थी जिसके कारण वो तनाव में थे। लेकिन अब विवेक अग्निहोत्री ने एक और खुलासा किया है।
दरअसल विवेक से जब किसी ने पूछा कि आप जीते जी सुशांत की मदद कर सकते थे तो उस यूजर को जवाब देते हुए विवेक ने लिखा की मैंने अपनी फिल्म हेट स्टोरी में सुशांत को कास्ट किया था लेकिन एकता कपूर ने ऐसा होने नहीं दिया।
अब वाकई में ये सवाल खड़े होने लगे है कि क्या वाकई में सुशांत बॉलीवुड की खेमेबाजी का शिकार तो नहीं हो गए ? यशराज ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करने भंसाली की 2 फिल्मों से उन्हें निकाल दिया था ऐसा आरोप लोग लगा रहे है।
यशराज के साथ 3 फिल्मे उन्हें करनी थी लेकिन तीसरी फिल्म कभी बन ही नहीं पायी। यही कारण है कि पुलिस भी अब इस मामले की जांच आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एंगल से कर रही है।