1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. समलैंगिकों की एंट्री को लेकर विवादों में घिरा विराट कोहली का रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा माजरा

समलैंगिकों की एंट्री को लेकर विवादों में घिरा विराट कोहली का रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा माजरा

Virat Kohli's restaurant engulfed in controversy over the entry of homosexuals; घिरा विराट कोहली का रेस्टोरेंट। समलैंगिकों (LGBTQ+) को नहीं दी जा रही है एंट्री।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समलैंगिकों की एंट्री को लेकर विवादों में घिरा विराट कोहली का रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा माजरा

नई दिल्ली : विराट कोहली  अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। ऐसा लगता है कि विवाद और विराट कोहली का चोली-दामन का रिश्ता है। इस बार उन्होंने खुद कुछ नहीं किया है बल्कि उनका रेस्टोरेंट वन8 कम्यून विवादों में घिर गया है। विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट पर आरोप लग रहे हैं कि इनमें समलैंगिकों (LGBTQ+) को एंट्री नहीं दी जा रही है। विवाद बढ़ता देख वन8 कम्यून रेस्टोरेंट अपनी छवि सुधारने में जुट गया है। रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह और अपने खिलाफ दुष्प्रचार बताया है। इस विवाद को लेकर अभी तक विराट कोहली की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि विराट के इस रेस्टोरेंट की ब्रांच पुणे, दिल्ली और कोलकाता में हैं।

जानें कैसे हुई विवाद की शुरुआत

समलैंगिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में वन8 कम्यून पर अपने रेस्टोरेंट में समलैंगिकों से भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं।

Yes, We Exist नाम से संचालित होने वाले एक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई। इस पोस्ट में लिखा गया है, “LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी ज़ोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 हफ्ते पहले उनको मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहीं है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है।” ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद इसी समुदाय से जुड़े अन्य लोग भी विराट कोहली के रेस्टोरेंट की आलोचना कर रहे हैं।

इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं विराट

विराट कोहली के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। वे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वर्ल्ड कप में भी उनका बल्ला लगभग खामोश ही रहा। इसके अलावा वे कप्तानी में भी कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। उनकी कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। वर्ल्ड कप के बाद विराट को टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। विराट पर वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए भी दबाव बन रहा है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। साथ ही वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भी नहीं खेलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...