1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विदिशा में विक्रम महोत्सव की धूम, कृष्णा गौर की मौजूदगी में हुआ सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य का मंचन

विदिशा में विक्रम महोत्सव की धूम, कृष्णा गौर की मौजूदगी में हुआ सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य का मंचन

शासन का प्रयास है कि नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली परंपराओं और सम्राट विक्रमादित्य के न्यायपूर्ण शासन से प्रेरणा ले सके। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र बना, बल्कि शिक्षाप्रद संदेशों के माध्यम से लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। 

By: Naredra 
Updated:
विदिशा में विक्रम महोत्सव की धूम, कृष्णा गौर की मौजूदगी में हुआ सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य का मंचन

विदिशा में सनातनी नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रदेश भर में ‘विक्रम उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार, भारतीय काल गणना और सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास से जन-सामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से विदिशा जिला मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विक्रम संवत हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्य मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विक्रम संवत हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। शासन का प्रयास है कि नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली परंपराओं और सम्राट विक्रमादित्य के न्यायपूर्ण शासन से प्रेरणा ले सके। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र बना, बल्कि शिक्षाप्रद संदेशों के माध्यम से लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया।

कलाकारों ने जीवंत किया गौरवशाली इतिहास

जिले के प्रबुद्ध जनों और नागरिकों ने शासन की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और उनके न्यायप्रिय शासन पर आधारित नाटक रहा। कुशल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विक्रमादित्य के शौर्य, त्याग और विक्रम संवत के महत्व को बखूबी दर्शाया।

कार्यक्रम में विधायकों समेत तमाम जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...