राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपए के विशेष सिक्के का अनावरण किया।
नई दिल्ली में एक समारोह के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस सिक्के को देश को समर्पित किया और कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया। वे सिर्फ एक पुत्र की मां नहीं बल्कि पूरे देश की मां हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा के लिए और राजकीय दायित्व के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेना ही जरूरी नहीं। राजमाता सिंधिया ने साबित किया कि जन प्रतिनिधियों के लिए ‘राजसत्ता’ नहीं बल्कि ‘जनसेवा’ महत्वपूर्ण है।
Tributes to #RajmataScindia on her Jayanti. https://t.co/UnITmCofMt
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजमाता के आशीर्वाद से देश आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित, महिलाएं आज देश की पहली प्राथमिकता में हैं। आज राजमाता जी जहां भी हैं, हम सबको देख रही हैं, हमें आशीर्वाद दे रहीं हैं।