1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. दुनिया बदल रही हिंदुस्तान की एक बेटी विजया गैड़ी की कहानी

दुनिया बदल रही हिंदुस्तान की एक बेटी विजया गैड़ी की कहानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया बदल रही हिंदुस्तान की एक बेटी विजया गैड़ी की कहानी

विजया अभी 45 वर्ष की है और दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों से वह पुरे आत्मविश्वास के साथ मिलती है, संसार के वो करोड़ो लोग जो ट्विटर इस्तेमाल करते है उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी उनके हवाले है और सबसे गर्व की बात यह है कि वो हिंदुस्तान की बेटी है।

70 के दशक में भारत में पैदा हुई विजया के पिता को हमेशा इस चीज़ का मलाल रहा कि वह 3 साल तक अपनी बेटी की देख दुलार नहीं कर सके, दरअसल जब उन्हें बेटी हुई तो वो अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, उनके परिवार की माली हालत उतनी अच्छी भी नहीं थी और वो खुद बड़ी मुश्किलों का सामना करके वहां तक पहुंचे थे।

विजया के पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो अपनी बेटी और पत्नी को अमेरिका बुला सके और वह अपनी बेटी को तब देख पाए जब वो 3 साल की हो गयी और उसके बाद वो टेक्सास के छोटे से शहर में आकर रहने लगे।

ब्योमांट में उन्हें कुछ भावनात्मक सहारा तो मिला लेकिन वहां पर रंगभेदी लोगों की बड़ी तादाद थी, विजया जब छोटी थी तब उसे इस बात का अहसास नहीं हुआ लेकिन जैसे जैसे वो बड़ी हुई उन्हें इस बात का अहसास होने लगा क्यूंकि वो अकेली भारतीय छात्र थी और उनका कहना है कि वो उस वक़्त बड़ा बेजुबान सा महसूस करती थी।

ऐसे माहौल में भी विजया के पिता को काम करने के लिए घर तो चलाना था तो ऐसे में उन्होंने बीमा पॉलिसी करना और उनका प्रीमियम जमा करना शुरू कर दिया, उसी दौरान विजया के मन में आया कि वो कानूनी शिक्षा ग्रहण करेगी।

साल 1997 में उन्होंने कार्नेल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद साल 2000 न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद लगभग 10 साल तक लॉ फर्म के साथ काम किया, 2011 में उन्होंने ट्विटर ज्वाइन किया और इसके पीछे वो अपनी प्रेरणा उनके साथ हुए अनुभवों को बताती है।

उनका कहना है कि ट्विटर एक ऐसा मंच है जो आपको जुबान देता है लेकिन उनके सामने चुनौती कम न थी, साल 2014 में तुर्की सरकार ने सरकार विरोधी दस्तावेज ट्विटर पर प्रसारित करने की वजह से ट्विटर को बैन कर दिया, जिसके बाद उन्होंने लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी और उसके बाद आखिरकार तुर्की के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के आदेश को बदलने का निर्णय दिया।

इस जीत के बाद विजया का न सिर्फ कद बढ़ा बल्कि उनकी काबिलियत को दुनिया के लोगों ने देखा और पहचाना, हालांकि चुनौतियां कम नहीं है क्यूंकि अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प अपने करोड़ो फॉलोवर्स से संवाद करने के लिये ट्विटर का इस्तेमाल करते है और कई बार उनके विरोधी उनके ट्वीट हटवाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं तो ऐसे में उन्हें ही इस बात का निर्णय लेना होता है क्यूंकि किसी के ट्विटर अकाउंट को बंद करने का अधिकार सिर्फ उनके पास है।

आपको बता दे कि उनकी संपत्ति डेढ़ अरब से भी अधिक है और इन्हे मशहूर पत्रिका फार्च्यून ने साल 2014 में दुनिया की ऐसी शीर्ष 40 प्रभावशाली लोगों में चुना था जिनकी उम्र चालीस साल या उससे कम थी। अभी हाल ही में इनस्टाइल ने उन्हें उन शीर्ष 50 महिलाओं में चुना है जो दुनिया बदल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...