सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक भिखारी अंग्रेजी में न केवल बातचीत कर रहा है बल्कि गाना भी अंग्रेजी में गा रहा है। इस भिखारी का नाम सनी बाबा है। ट्विटर पर इस भिखारी के वीडियो को वंदना नाम के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘ये आदमी भिखारी है जो कि पटना में रहता है। बेहतरीन गायक और डांसर है।’ वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स इस आदमी से अंग्रेजी में सवाल कर रहा है और ये शख्स उसका अंग्रेजी भाषा में ही जवाब दे रहा है।