नई दिल्ली : शादी के माहौल में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसका किसी को यकीन नहीं होता। लेकिन इस घटना की लगातार चर्चा के बाद उन्हें यकीन करना पड़ता है। एक ऐसा ही इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। शादी के मंडप में दुल्हन बैठी होती है और तभी दूल्हा सिंदूर भरने का रस्म के लिए खड़ा होता है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख दूल्हा डरकर भाग खड़ा होता है।
दुल्हन को देखते ही भाग गया दूल्हा
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान मंडप में दुल्हन बैठी रहती है और तभी सिंदूर भरने की रस्म शुरू होती है। दुल्हन के साथ घर के कई लोग मौजूद होते हैं। सिंदूर लगाने के लिए जैसे ही दूल्हा खड़ा होता है तो दुल्हन को कोई दिक्कत हो जाती है और वह जमीन पर गिर जाती है। यह देखकर दूल्हा बहुत हैरान हो जाता है और डरकर भागने लग जाता है।
बेहोश होकर गिरी दुल्हन तो हुआ ये हाल
दुल्हन की हालत देखने के बाद दूल्हा जैसे बौखला सा जाता है और गले में पहने हुए माला को तुरंत उतारकर फेंक देता है। इतना ही नहीं, वह शादी के मंडप से भाग खड़ा होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को निरंजन महापात्रा ने शेयर किया है। करीब 12 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।