मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल, जो अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सरदार उधम’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में एक्टर के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। विक्की भी इस कैरेक्टर से खुद को भावनात्म रूप से जोड़ पाए हैं और इंटरव्यूज में उन्होंने अपने इस रोल के बारे में विस्तार से बात की है।
View this post on Instagram
अब एक्टर ने शूटिंग के दौरान की अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे जख्मी नजर आ रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के लिए विक्की ने कितनी डेडिकेशन दिखाई है।
वही, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने बैक की फोटो शेयर की है जिसमें उनकी पीठ खून से लहुलुहान नजर आ रही है। उनके शरीर पर घाव के और कोड़े पड़ने से बनी लकीर के कई सारे निशान दिखाई दे रहे हैं। वैनिटी वैन से एक बैक-द-सीन तस्वीर को छोड़ते हुए, जिसमें विक्की एक रूसी काल्पनिक कलाकार, पीटर गोर्शिन के साथ पोज़ देते हुए दिखाई देता है, जिसने दर्शकों को समझाने के लिए अपनी रीढ़ को ठंडा करने वाले फर्स्ट लुक को काफी वास्तविक बना दिया !!”
जबकि अन्य कुछ फैंस ने विक्की कौशल से पूछा कि सर यह आपने कैसे किया? एक प्रशंसक ने उनके इस लुक को गदर बताया है। विक्की कौशल के कई फैंस यह यकीन नहीं कर पा रहे कि यह कट्स असली हैं या नकली। एक यूजर ने उनसे पूछा कि यह कट्स असली दिख रहे हैं सर, सच में ऐसा है क्या? हालांकि, विक्की कौशल ने फोटो के कैप्शन में साफ लिखा है कि यह कट्स ऐसे हैं जिसके लिए कोई कट्स नहीं लगे।
विक्की कौशल का कहना था कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए कई ऑडिशन दिये और इस दौरान उन्हें रिजेक्ट भी होना पड़ा। उन्होंने कहा, मेरे पास न ही कोई सेफ्टी नेट या प्लान बी था। उन्होंने असुरक्षाओं को लेकर अपना विचार भी साझा किया।