उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।अब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी है। करीब दो हफ्ते पहले कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिसके बाद उपराष्ट्रपति की सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चला जिसके बाद आज उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।इस बात की जानकारी उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
उन्होंने सभी देशवासियों का शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 12, 2020
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू 29 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आने उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। नायडू में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था और उनकी सेहत भी अच्छी थी।
The Vice President, Shri M Venkaiah Naidu was examined by a medical team from AIIMS today and has tested negative for COVID-19. He has been under home quarantine after he was diagnosed with COVID-19 on September 29th.
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 12, 2020
नायडू की जांच करने वाली मेडिकल टीम ने बताया है कि उपराष्ट्रपति की तबीयत अच्छी है और वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार शीघ्र ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटेंगे। नायडू ने सभी देशवासियों का शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।