Vi (Vodafone Idea) ने 65 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को एक बार फिर से पेश कर दिया है। याद दिला दें कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया था।
वोडाफोन आइडिया का 65 रुपये प्लान कई लाभ लेकर आता है, जिसमें 100 एमबी डेटा के साथ 52 रुपये का टॉक टाइम शामिल है। प्लान की वैधता 28 दिन है।
इसके अलावा, वीआई यानी वोडाफोन आइडिया ने नया 59 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी पेश किया है, जो ग्राहकों को 30 मिनट की लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉलिंग का लाभ देता है। यह प्लान फिलहाल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।i(Vodafone Idea) Rs. 65, Rs. 59 prepaid recharge plan details
OnlyTech के मुताबिक़, Vi ने अपने पुराने 65 रुपये कॉम्बो प्लान को दोबारा पेश किया है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें ग्राहकों को 52 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है।
याद दिला दें कि इस प्लान को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया था। पुराने प्लान को दोबारा पेश करने के साथ कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 59 रुपये है।
यह प्लान भी कॉम्बो प्लान के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 30 मिनट की लोकल, नेशनल और रोमिंग वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों कॉम्बो प्लान्स को फिलहाल केवल महाराष्ट्र और गोवा सर्कल में लॉन्च किया गया है।
याद दिला दें कि कंपनी के पास इन दोनों के अलावा और भी कई हैं कॉम्बो प्लान लेकर आते हैं। इनकी कीमत 39 रुपये से शुरू होती है और 95 रुपये तक जाती है।