प्रीपेड रिचार्ज करने वालों के लिए अब एक नया ऑप्शन आ गया है. Vodafone Idea (Vi) ने अपना न्यू प्रीपेड प्लान भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 269 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया है.
कंपनी इसके जरिए Jio, Airtel, BSNL को टक्कर देना चाहती है. कंपनी अपने इस प्लान के जरिए उन लोगों को टारगेट करने की कोशिश कर रही है जो अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ अपने मोबाइल पर कुछ डेटा सर्फिंग करना चाहते हैं. हम आपको यहां Vodafone Idea के 269 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं.
क्या है नए प्लान में फायदा
Vodafone Idea ने 269 रुपये का जो प्लान पेश किया है उसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और लिमिटिड SMS की सुविधा मिल रही है.
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. ऐसे में आप 56 दिनों तक अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही आपको इस प्लान में कुछ 4GB डेटा की सुविधा दी जा रही है.
इसका मतलब है कि आप 56 दिनों तक इस 4जीबी डेटा को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Vi कर सकती है टैरिफ में बढ़ोतरी
Vodafone Idea के बारे में यह भी खबर चल रही है कि कंपनी जल्द ही अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती है. लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दिसंबर में अपने टैरिफ में 20 से 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है.