रिपोर्ट – माया सिंह
बिहार : अमिताभ बच्चन कि फिल्म ‘शोले’ तो आपने देखा ही होगा कि कैसे बसंती के प्यार में वीरू ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कही थी लेकिन बिहार के एक युवक ने इस रोल को रियल लाइफ में सच कर दिखाया है । जी हां , बिहार के सुपौल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है , जिसने सभी को पुरानी फिल्म शोले की याद दिला दी ।

दरअसल , निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में एक युवक ने पानी के टंकी पर चढ़कर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक फिल्मी अंदाज में खूब ड्रामा किया और प्रेमिका से शादी कराने को लेकर आत्महत्या की धमकी देने लगा । ख़ास बात यह है कि प्रशासन शादी कराने का दवा करके नीचे उतारने की कोशिश करते रहा लेकिन शख्स अपने ही धुन में मग्न रहा ।

युवक प्रशासन से कभी लड़की को सामने लाने तो कभी लड़की के पिता को सामने लाकर आश्वासन दिलाने जैसी अजीबो-गरीब मांग करता रहा और उसकी हर बात पुलिस कठपुतली की तरह मानती रही । हैरानी की बात है कि फायर बिग्रेड बुलाई गई , लोगों की जमात लगी रही लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रात से सुबह हो गई मगर जिद्दी युवक नीचे नहीं उतरा ।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी युवक प्रशांत कुमार का मधुबनी जिले के लौकही थाना की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है । लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की के घरवालें नहीं मान रहें थे । लड़की के पिता को काफी मनाने के बाद भी जब नहीं माने तो , प्रशांत ने फिल्म शोले के वीरू का रास्ता अपनाया ।

गौरतलब है कि टंकी पर चढ़ने से पहले प्रशांत ने सुसाइट नोट लिखकर नीचे रख दिया था , जिससे बात सबके सामने आई और पुलिस को सूचित किया गया । हालांकि पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद सुबह आठ बजे युवक नीचे उतर आया ।