मदन मोहन की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण काल मे देश के निवासियों को मुसीबतों से निकालने वाले माननीय ही जब लोगो को मुसीबत में झोंके तो क्या बात है।
ऐसा ही कुछ वाक्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्ही के पार्टी के सिटिंग मंत्री ने कर दिखाया।
मोदी सरकार के पार्ट -2 के पहले साल में किये गए कार्यो का हिसाब को लेकर लोगो बीच प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल पहुँचे।
शिवपुर क्षेत्र में माननीय ने दो गज की दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए लोगो के बीच घर-घर पीएम की पाती कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
देश मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद भी पर्चे बॉटने के दौरानं भारी संख्या में लोगो के बीच दूरी न होने के साथ साथ जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते भी साफ नजर आए।
इस दौरान HNN से खास बात करते हुए बताया कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एकदम बेशर्म होने के साथ साथ अपनी मानसिकता पूरी तरह से खो चुके है।