{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
आज वाराणसी के काशी विद्यापीठ के समीप स्थित शिव मंदिर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कुंवर यादव के नेतृत्व में भगवान शिव को मास्क अर्पित किया।
दरअसल कोरोना के भय से पूरा देश भयभीत है। ऐसे में प्रधानमंत्री के संसदीय वाराणसी में लोगो ने भगवान शिव को मास्क अर्पित कर कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से काशी को सुरक्षित रखने की कामना की।

वहीं मंदिर में हवन पूजन कर लोगो को कोरोना जैसे वायरस से सुरक्षित रहने की कामना की।वहीं इस संबंध में बात करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के अध्यक्ष कुंवर यादव ने कहा कि आज हम लोगो ने शिवमंदिर में भगवान शिव को मास्क अर्पित कर कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से काशी की पूरी तरह से सुरक्षा की कामना की और देश को कोरोना जैसे वायरस से मुक्ति मिले इसके लिए हवन कर पूजा अर्चना की गई।