{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिलाधिकारी द्वारा खाद एवं रसद विभाग को आदेश पारित किया गया जिसमें खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आज से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
इस वितरण में अंत्योदय कार्ड धारकों, नरेगा श्रमिकों, श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों तथा नगर विकास विभाग के दिहाड़ी मजदूरों को निशुल्क राशन वितरण किया रहा है।

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी ने ईपास से वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण किया जाना अनिवार्य बताया था प्रत्येक कोटेदार को अपनी दुकान पर सैनिटाइजर/साबुन एवं पानी रखा जाए ताकि हाथ धुलने के उपरांत ही ईपोस का इस्तेमाल हो।

लेकिन ऐसा किसी भी कोटेदार की दुकानों पर नहीं देखने को मिला जैसे ही राशन की दुकान खोली वैसे सैकड़ों की संख्या में लोग एक साथ एकत्रित हो गए प्रधानमंत्री से लेकर जिला प्रशासन लगातार इस बात पर लोगों को जागरूक कर रहा है कि आप लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें लेकिन बनारस की जनता ब्लॉक डॉन और सोशल डिस्पेंसिंग को नहीं समझ पा रहे हैं।

हालांकि जिला प्रशासन ने की दुकानों को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया है इसके बावजूद दुकानों पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है ।राशन वितरणके लिए प्रत्येक उचित दर दुकान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा की गई है।