मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एलएसी पर शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
श्रद्धांजलि देने के साथ चीन के सामानों का बहिष्कार करने की मांग के साथ विभिन्न जगहों पर चीन का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया गया।
इस दौरान हाथो में तख्तियां लिए महिला और पुरुष बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल कर चाइना का झंडा और चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला जला कर व जूता मारकर चाइना का विरोध कर रहे है।
आपको बता दे कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है।
चीन के 43 जवान मारे गए है वहीं हमारे 20 सपूत शहीद हो गए है।