1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद पिता को प्रदान किया 4 लाख का स्वीकृत पत्र

वाराणसी : राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद पिता को प्रदान किया 4 लाख का स्वीकृत पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद पिता को प्रदान किया 4 लाख का स्वीकृत पत्र

{ मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर आज अपने विधानसभा क्षेत्र की बास्केटबॉल खिलाड़ी अनुष्का सिंह पटेल की मृत्यु पर उनके घर चुप्पेपुर गांव पहुंचे।

मंत्री ने अनुष्का के परिवार जनों के साथ बैठकर उनको इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी और अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश सरकार द्वारा अनुष्का पटेल के पिता को 4 लाख स्वीकृत राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव की बास्केटबॉल खिलाड़ी अनुष्का सिंह 30 मई को आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से मृत्यु हो गयी थी।

वही शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित फूलचंद कनौजिया के पत्नी के परिजनों को दैवीय आपदा के अंतर्गत सरकार द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायताा राशि प्रदान की।

अनिल राजभर ने कहा कि वाराणसी के शिवपुर ने कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है ,उसमें से एक अनुष्का भी थी ,इस क्षति को कभी पूरा नही किया जा सकता ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...