1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 236 हुई

वाराणसी : 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 236 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संख्या 236 हुई

{ मदन मोहन की रिपोर्ट }

वाराणसी में आज 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 236 हो गई है।

135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या 96 है। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 119 हो गई है।

48 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 71 है जिसमें से 26 ऑरेंज जोन में एवं 45 रेड जोन में है।

अब तक जनपद में आज कुल 240 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 6691 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं।

जिसमें से 5942 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 749 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 5706 परिणाम नेगेटिव एवं 236 परिणाम पॉजिटिव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...