Uttrakhand News: आज भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होंगी। इस बैठक के लिए मुख्य सचेतक आदेश कुमार चौहान विधायक स्वयं गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं। 21 अगस्त से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र प्रारंभ होगा।
यह सत्र तीन दिन का होगा, जिसमें अल्प अवधि के सत्र में विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है। वह कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर बातचीत कर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।
दरअसल, भराड़ीसैंण में होने वाली इस विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विपक्ष के हमलों के हमले के वार को काटने की रणनीति बनाएगी। इस सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक के इस बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक आदेश कुमार चौहान का कहना है कि कल सभी विधायक व नेता भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे, और वह स्वयं भी गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वहां पहुंचने से पूर्व वह रुद्रप्रयाग के जिले में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करेंगे साथ ही वह कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
उनका अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में रक्षा बंधन और जनता मिलन का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के दौरान वह आपदा से प्रभावित सोनप्रयाग क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। वहीं दो बजे से वह ऊखीमठ में जनता मिलन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के बाद वह कई स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। अंत में शाम करीब सवा पांच बजे मुख्यमंत्री का भराड़ीसैंण पहुंचने का कार्यक्रम है,जिसके लिए शासन के तमात अधिकारी गैरसैंण के लिए रवाना हो रहे है।वहीं दूसरी ओर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक अन्य तमाम अधिकारी मंगलवार को गैरसैंण के लिए प्रस्थान करेंगे।
This post is written by PRIYA TOMAR